{"_id":"5d2a31f28ebc3e6cfa3becb2","slug":"power-proble-rewari-news-rtk504591848","type":"story","status":"publish","title_hn":"220 केवी पावर हाउस पर सीटी फटी, दिन भर शहर में बिजली सप्लाई रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
220 केवी पावर हाउस पर सीटी फटी, दिन भर शहर में बिजली सप्लाई रही ठप
विज्ञापन
मुख्य पावर हाऊस में फटी हुई सीटी।
- फोटो : Rewari
झज्जर रोड स्थित 220 केवी मुख्य पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर नंबर एक की करंट ट्रांसफर (सीटी) फटने से शहर में दिन भर बिजली सप्लाई ठप रही। हालांकि निगम अधिकारियों की ओर से बीच-बीच में वैकल्पिक व्यवस्था कर सप्लाई शुरू करने के प्रयास किए गए, लेकिन ये प्रयास ज्यादा कारगर नहीं हो पाए। बल्लभगढ़ से सीटी मंगवाई गई, इसके बाद करीब साढ़े 9 बजे शहर की बिजली सप्लाई सुुचारु हो सकी।
शहर के मुख्य पावर हाउस से सब डिवीजन सिटी-1 व सिटी-2 व सब अर्बन एरिया में बिजली सप्लाई होती है। यहां के ट्रांसफार्मर नंबर- 1 पर सिटी- 1 मतलब पुराना शहर व सिटी का कुछ भाग जुड़ा हुआ है। लेकिन सुबह के समय ही सिटी फटने के चलते बिजली गुल हो गई। इससे नागरिक अस्पताल सहित कई कॉलोनियों में रात साढ़े 9 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। यहां पर सीटी बदलने के बाद ही सप्लाई शुरू हो सकी।
व्यवस्था दुरुस्त करने के किए गए प्रयास : एसडीओ
सिटी-1 एसडीओ ने कहा कि सीटी फटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैक्लपिक व्यवस्था कर बीच-बीच में बिजली देने के प्रयास किए गए थे। सिटी-1 के का पूरा क्षेत्र व सिटी- 2 के 4 फीडर ट्रांसफार्मर नंबर-1 से जुड़े हुए हैं। रात करीब साढ़े 9 बजे सीटी बदलकर शहर की बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है।