{"_id":"6aee1e881147410d190434a6","slug":"potters-toil-for-months-to-bring-light-into-the-homes-of-others-rewari-news-c-198-1-fth1001-248371-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दूसरों के घर रोशन करने के लिए महीनों तपते हैं कुम्हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दूसरों के घर रोशन करने के लिए महीनों तपते हैं कुम्हार
Sat, 07 Nov 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
दीपावली के लिए बाजार में मिट्टी के दीये खरीदते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। दिवाली पर दीयों से घर-आंगन के रोशन होने के पीछे कुम्हार परिवारों की महीनों की मेहनत और पसीना छिपा होता है। कुम्हार दिवाली के एक-दो महीने पहले से दीये तैयार करने के लिए तपते हैं।
मिट्टी जुटाने से लेकर चाक पर दीये गढ़ने, उन्हें सुखाने, भट्ठी में पकाने और बाजार तक पहुंचाने का सफर आसान नहीं होता। परिवार का हर सदस्य इस काम में हाथ बंटाता है। हालांकि, बढ़ती महंगाई, मशीनों से बने सस्ते सजावटी उत्पादों की प्रतिस्पर्धा और मेहनत के अनुरूप कीमत न मिलने से इस पारंपरिक कला को बचाए रखना कुम्हारों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
दिवाली से पहले से ही कुम्हार दिन-रात मेहनत करते हैं। मिट्टी जुटाने से लेकर दीये बनाने, उन्हें सुखाने, भट्ठी में पकाने और बाजार तक पहुंचाने का काम परिवार के सभी सदस्य मिलकर करते हैं। कुम्हारों के लिए दिवाली का सीजन साल का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है।
विज्ञापन
त्योहार से कई महीने पहले ही दीये बनाने का काम शुरू कर दिया जाता है, ताकि समय पर बाजार में मांग के अनुसार उत्पाद पहुंचाए जा सकें। चाक पर मिट्टी को आकार देकर अलग-अलग डिजाइन के दीये तैयार किए जाते हैं।
इसके बाद इन्हें धूप में सुखाया जाता है और भट्ठी में पकाकर बिक्री के लिए तैयार किया जाता है। कई परिवारों में महिलाएं और बच्चे भी दीयों को सजाने, रंग करने और उनकी छंटाई करने में सहयोग करते हैं।
महंगाई और मशीनों से बने उत्पादों की चुनौती
कुम्हारों के सामने अब कई तरह की चुनौतियां भी हैं। मिट्टी, ईंधन और अन्य कच्चे माल की कीमत बढ़ने से दीये बनाने की लागत बढ़ गई है। वहीं, बाजार में मशीनों से तैयार होने वाले आकर्षक और सस्ते उत्पादों के कारण हाथ से बने दीयों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद कुम्हार अपनी पारंपरिक कला को बचाए रखने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
कई महीने पहले शुरू करनी पड़ती है तैयारी
कुम्हार जतिन, राजकुमार, उम्मेद का कहना है कि दिवाली पर दीयों की मांग को देखते हुए उन्हें कई महीने पहले से काम शुरू करना पड़ता है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर दीये तैयार करते हैं। मौसम खराब होने पर दीये सुखाने में परेशानी आती है, जबकि भट्ठी में पकाने के दौरान भी काफी सावधानी रखनी पड़ती है। मेहनत और लागत के मुकाबले उचित दाम मिलना भी बड़ी चुनौती है। उनका कहना है कि लोग यदि हाथ से बने मिट्टी के दीये खरीदें तो इससे पारंपरिक कला और कुम्हार परिवारों की आजीविका दोनों को सहारा मिलेगा।