{"_id":"679536205ceafb248b0af344","slug":"poster-exhibition-organized-on-national-voters-day-in-klp-college-rewari-news-c-198-1-rew1001-214422-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: केएलपी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: केएलपी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी लगी
Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 08पुरस्कार मिलने के बाद विद्यार्थियों के साथ खुशी जाहिर करते अध्यापकगण। स्रोत : कॉले
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज के राजनीति विज्ञान और पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रदर्शनी में बीए द्वितीय सेमेस्टर के दीपक और अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलवाते हुए प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया यह प्रयास सराहनीय है। जनसंचार विभाग की समन्वयक डॉ. ऋचा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में बीए द्वितीय सेमेस्टर के दीपक और अंजलि संयुक्त रूप से प्रथम, पत्रकारिता एवं जनसंचार के चतुर्थ सेमेस्टर की आरती दूसरे स्थान और बीए छठे सेमेस्टर की आयशा तीसरे स्थान पर रहीं। बीए दूसरे सेमेस्टर के गगन एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार के छठे सेमेस्टर के शुभम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।
आयोजन मंडल में डॉ. अमित मेहता, मुकुट अग्रवाल और कल्याणी राजपूत रहे। केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी ने समस्त विभाग को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा दीपक, प्रो. प्रदीप अहलावत, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. पुष्पा यादव, डॉ. दिनेश कुमार, प्रोफेसर राकेश कुमार, डॉ. मंजू गर्ग, डॉ. विकास पोपली उपस्थित रहे।