फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Post office has been running in a dilapidated rented building for 29 years.

Rewari News: किराये के जर्जर भवन में 29 वर्ष से चल रहा डाकघर

Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Post office has been running in a dilapidated rented building for 29 years.
बावल। कस्बे में 29 वर्ष से किराये के जर्जर भवन में डाकघर चल रहा है। यहां आसपास के 75 गांवों के लोगों की आवाजाही रहती है। यहां सरकारी विभागों की 20 डाक का संचालन होता है। भवन जर्जर हालत में होने के कारण इसका प्लास्टर टूट कर गिरने लगा है। वहीं, बरसात के मौसम में छत भी टपकती रहती है। इससे डाकघर का रिकॉर्ड भीग कर खराब होता रहता है। इसके साथ डाककर्मी जान हथेली पर रखकर अपनी ड्यूटी करने को मजबूर हैं। भवन की बदहाल स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्यालय स्थित डाकघर का किराया प्रतिमाह 960 रुपये है। डाकघर में कार्य भी ज्यादा होता है। रोजाना 400 से 500 डाक आते हैं। कुल मिलाकर, भवन की हालत जर्जर होने से ठीक से काम भी नहीं हो पाता है। बताया जा रहा है कि भवन किसी संस्था के नाम है। इसलिए इसकी देखरेख नहीं हो रही है। डाक कर्मियों ने बताया कि एक बार नगर पालिका के भवन में डाकघर को स्थानांतरित करने की चर्चा चली थी, लेकिन किराये को लेकर दोनों विभागों में सहमति नहीं बन सकी। डाककर्मियों ने बताया कि बारिश के मौसम में छत टपकती है और प्लाॅस्टर टूट कर गिरता रहता है, जिससे कभी भी छत टूट कर गिर सकती है। उच्च अधिकारियों को भी इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


महिला कर्मियों के लिए नहीं है शौचालय

डाकघर में शौचालय की सुविधा तक नहीं है। इससे महिला कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शौचालय की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, मगर भवन में जगह न होने का हवाला देकर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
नए डाकघर के लिए दो जगह टेंडर निकाले हैं। जल्द ही इसे शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।

-बलदेव सिंह, सब पोस्टमास्टर
----
बावल क्षेत्र के आंकड़े

गांव 75
उप डाकघर 1
शाखा डाकघर 11
रोज डाक का आनाजाना 400 से 500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed