{"_id":"60b3d3928ebc3e7fd658f42e","slug":"post-covid-center-rewari-news-rtk6107461101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड सेंटर में हेल्पलाइन कर्मी डीसी के सवाल के नहीं दे सका जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट कोविड सेंटर में हेल्पलाइन कर्मी डीसी के सवाल के नहीं दे सका जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। डीसी यशेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को निर्देश दिए हैं कि उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 94667-77510 पर ऐसे विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाए जो कोरोना पोस्ट सिंड्रोम से प्रभावित लोगों को उचित परामर्श दे सकें।
डीसी ने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने स्वयं उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9466777510 पर कॉल की तो फोन अटेंडेंट धर्मवीर यादव ने उठाया। जब उससे उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर के बारे में पूछा तो वह किसी भी सवाल का उत्तर नहीं दे पाया। डीसी ने कहा कि जब उसे खुद ही कुछ नहीं पता तो वह कैसे किसी की मदद कर सकेगा और क्या परामर्श देगा। डीसी ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में ज्यादातर नागरिक किसी न किसी रूप से मानसिक रूप से परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन ने नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के प्रथम तल पर उमंग पोस्ट कोविड-19 केयर सेंटर शुरू किया है। जहां पर पोस्ट सिंड्रोम कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए काउंसलिंग की शुरूआत की गई है। इसके साथ ही अगर उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है तो इसके लिए भी वह विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ले सकते हैं। ऐसे में कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9466777510 पर विशेषज्ञ का होना अति अनिवार्य है।