{"_id":"612e6a928ebc3e137b641e15","slug":"pooja-stood-first-and-priya-second-in-girls-400m-race-rewari-news-rtk6225748104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम और प्रिया द्वितीय रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम और प्रिया द्वितीय रही
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते अतिथिगण।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव पाली में जन्माष्टमी पर यूथ क्लब व ग्रामीणों की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि मास्टर कंवर सिंह ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हार-जीत का ख्याल किए बगैर खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। ऐसी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा और ये खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
प्रतियोगिता की 16 सौ मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम व रोहित द्वितीय रहे। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में आशीष प्रथम व अंकित द्वितीय, लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम व प्रिया द्वितीय रहीं। लॉन्ग जंप में हनुमान प्रथम व सन्नी द्वितीय, हाई जंप में हनुमान प्रथम व अमित द्वितीय रहे। कुश्ती में महेश, गौरव, देवेंद्र, निखिल, शैलेश व जतिन विजेता रहे। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में देवेंद्र की टीम ने बाजी मारी। खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को ग्रामीणों की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दयाराम, कवर सिंह, रमेश कुमार, कृष्ण, रविंद्र, पंकज यादव, नरवीर यादव, जितेंद्र, पवन कुमार, संजू व जीता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।