फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pooja honored for passing ADA exam

Rewari News: एडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पूजा का सम्मान

Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pooja honored for passing ADA exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। पहले प्रयास में ही असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर करने पर नाहड़ निवासी पूजा निंबल को ग्राम पंचायत और संगठनों ने गांव में सम्मानित किया।
गांव के लोक पूज्य बाबा गंगापुरी महाराज के परिसर में माथा टेकने के बाद पूजा को ढोल नगाड़ों के साथ उनके निवास स्थान तक ले जाया गया। रास्ते में उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। ग्राम पंचायत के अलावा नाहड़ जागृति मंच, श्याम सेवा मण्डल, डॉ. आंबेडकर जनकल्याण समिति, बाबा गंगापुरी सेवा समिति के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूजा निंबल में कहा कि वे सदैव इस सम्मान के लिए आभारी रहेंगी। पूजा बचपन से ही होनहार छात्रा रही हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नाहड़ व जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना (रेवाड़ी) और बीए की डिग्री सेंट स्टीफेन कॉलेज दिल्ली एलएलबी दिल्ली विश्वविद्यालय से ली। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में पीएचडी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, प्रदीप शेखावत, जाग्रति मंच के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव, संतकुमार बडग़ुर्जर, पुष्कर नम्बरदार, डॉ. श्याम लाल, बीईईओ डॉ. राजेन्द्र यादव, पूर्व डिप्टी डीईओ हीरामणी, मास्टर सोमनाथ, ललित कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप पंच, इन्द्रजीत पंच, अमित पंच, अनीता पंच, जवान सिंह, राजसिंह, मेहरचंद, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, रविन्द्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed