{"_id":"5e4988cd8ebc3ee596075253","slug":"poltical-rewari-news-rtk542588168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार गरीब विरोधी: कैप्टन अजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार गरीब विरोधी: कैप्टन अजय यादव
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव व कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों एवं दलितों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जिला कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम एसडीएम रविंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जुलूस निकालकर प्रदेश व केंद्र सरकारों के विरोध में नारेबाजी भी की गई।
सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता माडल टाउन स्थित कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास पर एकत्रित हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार व आरएसएस दलित व बैकवर्ड विरोधी है। गरीबों के आरक्षण को खत्म करने के लिए भाजपा के षडयंत्र का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। आरक्षण के संविधान निहित अधिकार को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि रेवाडी में लंबे समय से लंबित एम्स की मांग पर प्रदेश सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। माजरा श्योराज में मेडिकल कॉलेज का भी जल्द निर्माण कराया जाए। महंगाई दर कम करने की बजाये लगातार बढ़ रही है। आए दिन पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि एक साल पूर्व शहीद हुए गांव राजगढ़ के वीर सैनिक के नाम से स्टेडियम का नामकरण कराया जाना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस ने ज्ञज्ञपन के माध्यम से शहर के विभिन्न मुद्दो का जल्द समाधान करने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश विद्रोही, डॉ. उमाशंकर यादव सहित अन्य मौजूद रहे।