फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pollution level crosses 200 for the second day, first phase of GRAP implemented

Rewari News: दूसरे दिन प्रदूषण का स्तर 200 पार, ग्रैप का पहला चरण लागू

Sat, 18 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pollution level crosses 200 for the second day, first phase of GRAP implemented
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में प्रदूषण का स्तर अधिकतम स्तर पर 221 पहुंच गया। यह स्तर खतरनाक है। इसके साथ ही जिले में ग्रैप वन की पाबंदियां लागू कर दी गई है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 239 पीएम 2.5 पर पहुंच गया था। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
10 अक्तूबर से पहले तक जिले की हवा शुद्ध थी और एक्यूआई 100 से नीचे ही था लेकिन अब लगातार बढ़ने लगा है। अब नगर परिषद की ओर से प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी स्मॉक गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षेत्र में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है, लेकिन रात के समय लगातार उत्तरी ठंडी हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़त जारी है।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण बढ़ने से ग्रैप वन की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं लेकिन अभी सख्ती नहीं की जा रही है। एक्यूआई का यह स्तर स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। इसमें खासकर सांस व दमा के रोगियों के लिए परेशानी का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह-शाम महसूस होगी हल्की ठंड
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिन में पश्चिमी हवा का जोर रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़त और रात में तापमान गिरावट जारी है। सुबह और शाम के गुलाबी ठंड अपने रंग दिखाने लगी है। पश्चिमी और उत्तरी हवाओं से संपूर्ण इलाके से पसीने छुटाने वाली गर्मी का सफाया हो चुका है और धीरे-धीरे शीत ऋतु का आगाज हो चुका है। हालांकि अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं है। इस साल दिसंबर में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed