फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   polluted water being released in aahbi barrage

Rewari News: साहबी बैराज में छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी, NGT के आदेश पर सैंपल लेने पहुंची टीम

Sat, 08 Apr 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
polluted water being released in aahbi barrage
गांव में ट्यूबवैल से पानी के सेंपल लेते अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मसानी साहबी बैराज में हर रोज लाखों लीटर दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कोर्ट के सख्त आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से एडीसी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कमेटी जांच के लिए आसपाल के ट्यूबवेलों के पानी के सेपल लेने पहुंची। यहां उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि इन ट्यूबवेलों का पानी ठीक आए, इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रात को केमिकल से भरी टंकी लगा गए। जिससे सभी ट्यूबवेलों के पानी की रिपोर्ट ठीक आए। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मसानी सहाबी बैराज में छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी को लेकर एनजीटी कोर्ट के सख्त रुख के चलते शनिवार को एडीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता प्रकाश खरखड़ा की मौजूदगी में आसपास के कई गांवों के ट्यूबवेल के सैंपल लिए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जॉइंट कमेटी द्वारा इन ट्यूबवेलों के पानी के सैंपल लिए आने से पहले रात को पानी को स्वच्छ दिखाने के लिए एक केमिकल की टंकी लगा दी, जिससे उनकी रिपोर्ट ठीक आए। जब एडीसी को इस बात का पता लगा तो उन्होंने गांव के हैंडपंपों के पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए। एनजीटी के आदेश पर साहबी के आसपास स्थित गांवों के लोगों को जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्यूबवेल से पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। सीवरेज व पानी की व्यवस्था को लेकर पंचायत के पास इसका जिम्मा होता है।
विज्ञापन

इन गांवों से लिए सैंपल
जिन गांवों से सैंपल लिए उनमें मसानी, तितरपुर, खलियावास, रसगण, निखरी, भटसाना, ततारपुर खालसा, अलावलपुर व खरखड़ा आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed