फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   politics, congress,worker,rewari

कार्यकर्ताओं में मारपीट अति उत्साह का परिणाम : हुड्डा

Fri, 14 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 14 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
politics, congress,worker,rewari
पूर्व मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली में कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के घायल होने के बाद विरोध झेल रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि दिल्ली में जो हुआ वह बिल्कुल गलत था। यह कार्यकर्ताओं की आपसी तकरार और अति उत्साह का परिणाम था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मेरा तंवर से कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन


बावल के रूध गांव में रस्म पगड़ी, श्रीचंद और दलपत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको दलित विरोधी के रूप में पेश करना गलत है। उनका विरोध करने वाले कांग्रेसी नहीं है। हिसार के कांग्रेस भवन में पोस्टर फाड़ने वाले भी कांग्रेसी नहीं थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर पर हमले के बाद विरोधी खेमा इसे हुड्डा पर दलितों पर हमले के रूप में जोड़ रहा है।
विज्ञापन

 
स्वर्ण जयंती गौरव का विषय
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का स्वर्ण जयंती उत्सव मनाना गौरव का विषय है। इसमें सरकार के साथ हैं। हरियाणा के गठन की नींव तो 1921 में ही रखी गई थी। तब महात्मा गांधी कलानौर आए थे। इसमें हरियाणा रुलर कांग्रेस के बैनर तले कार्यक्रम हुआ था। आजादी के बाद से भी हरियाणा की मांग चलती रही थी। प्रदेश के गठन के समय बहुत पिछड़े थे लेकिन अब काफी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश का विकास का ढांचा बिगड़ गया है। पहले प्रदेश देशभर में विकास के क्षेत्र में नंबर एक पर था। आज यह खिसककर 16वें नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर दिया ध्यान
हुड्डा ने कहा कि उन्होंने 9 साल 243 दिन तक कार्यभार संभाला। इसमें उनका सर्वाधिक फोकस शिक्षा, बिजली,  खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने नाम कमाया है। बिजली को लेकर उन्होंने अपने कार्यकाल में चार यूनिटें खुलवाई थीं। खेल में प्रदेश के खिलाड़ी विदेशों में नाम कमा रहे हैं। वहीं सड़कों की स्थिति उन्होंने काफी बेहतर की।

चढ़ते समय टूटा स्टेज
रूध में एक रागिनी का कार्यक्रम भी रखा गया था। पूर्व सीएम के स्टेज पर चढ़ते समय अधिक लोगों की संख्या होने से वह टूट गया। बाद में पूर्व सीएम ने स्टेज के किनारे से ही लोगों का अभिवादन किया।

--------------

मातम मना रही जनता
पूर्व मुख्यमंत्री के साथ आए पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि जनता बीजेपी की सरकार मनाकर मातम मना रही है। वहीं सरकार स्वर्ण जयंती मना रही है। खट्टर सरकार जनता की कमाई के 17 करोड़ रुपये खर्च कर पीएम को खुश करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed