फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Political tussle for the Deputy Prime Minister's post intensifies; crucial meeting today.

Rewari News: उपप्रधान की कुर्सी के लिए सियासी घमासान तेज, आज होगी अहम बैठक

Thu, 08 Oct 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Political tussle for the Deputy Prime Minister's post intensifies; crucial meeting today.
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में उपप्रधान पद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कुर्सी के लिए तीन से चार धड़े सक्रिय हैं और पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। उपप्रधान पद को लेकर वीरवार को होने वाली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

उपप्रधान पद की दौड़ में निखिल मांडिया, पूनम यादव, चेतराम सैनी और सुमन सैनी के नाम चर्चा में हैं। राव इंद्रजीत सिंह समर्थित खेमे की ओर से निखिल मांडिया का नाम सामने आ रहा है। वहीं, अन्य दावेदार भी अपने-अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बैठक में उपप्रधान पद को लेकर पार्षदों के बीच सहमति बनाने और समर्थन जुटाने पर मंथन होने की संभावना है। यदि किसी एक खेमे के पक्ष में 18 पार्षदों का समर्थन बनता है तो चुनाव की तस्वीर साफ हो सकती है। वहीं, बहुमत नहीं बनने की स्थिति में खींचतान आगे भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव में 12 पार्षद भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते थे, जबकि 16 पार्षद बाद में भाजपा में शामिल हुए। ऐसे में कुल 28 पार्षदों के बीच उपप्रधान पद को लेकर बनने वाले समीकरण पर सभी की नजर है। फिलहाल अलग-अलग धड़ों की सक्रियता से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

राजनीतिक चर्चाओं में राव समर्थित खेमे के पास 13 से 14 और दूसरे खेमे के पास 12 से 13 पार्षदों के समर्थन की बात कही जा रही है, लेकिन इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन-सा खेमा 18 पार्षदों के जरूरी आंकड़े तक पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed