फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   politcal

व्यक्ति विशेष की बजाय पार्टी सबसे बड़ी का संदेश दे गए सीएम

Wed, 28 Aug 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
politcal
किसी को आशा तो किसी को निराशा... रेवाड़ी। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्र? - फोटो : Rewari
90 विधानसभाओं में जन आशीर्वाद यात्रा के लिए निकले मुख्यमंत्री मनोहरलाल मंगलवार को करीब दो घंटे की देरी से 39 वीं विधानसभा की यात्रा कोसली के गांव छव्वा से शुरू की। विधानसभा क्षेत्र में करीब दो घंटे के भीतर सीएम का 14 स्थानों पर कार्यक्रम था। लेकिन छव्वा को छोड़ दिया जाए तो बाकी स्थानों पर सीएम ने अपने रथ से लोगों से अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगा। कई स्थानों पर कोसली से टिकट मांग रहे नेताओं की ओर से स्वागत व सभा के लिए भीड़ खुद जुटाई गई थी। लेकिन पुराना हो या नया सभी कार्यकर्ताओं को बराबर समय देकर सीएम ने दक्षिण हरियाणा में व्यक्ति विशेष की बजाय पार्टी को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन

-नल के माध्यय से महिलाओं को जोड़ने का प्रयास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार अगले कार्यकाल में हर घर में पानी पहुंचाने का काम करेगी। महिलाओं को धुएं से राहत देने के लिए रसाई गैस पहुंचाने का काम हमने पहले ही कर दिया है। इसके अलावा सुरक्षा और शिक्षा भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हमने कोसली विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपए की राशि से ज्यादा के विकास कार्य करवाए हैं। वह बोले कि आज कोसली क्षेत्र की जनता से हम आशीर्वाद मांगने के लिए आए हैं। वर्ष 2014 में जनता ने मौका दिया था तो मैंने प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। अब दोबारा जनता को चयन का मौका मिला है। वे जनता से 2024 तक सेवा का आशीर्वाद चाहते हैं।
विज्ञापन

-कोसली के सैनिकों व अन्य हस्तियों का भी नमन
कोसली क्षेत्र को खिलाड़ियों और वीर सैनिकों का इलाका बताते हुए सीएम ने कहा कि भीम अवॉर्ड विजेता परखोतमपुर निवासी नरेश यादव और एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता बलराज यादव, नेहरूगढ़ के पर्वतारोही नरेन्द्र यादव, इतिहासकार नाहड़ निवासी डॉ. केसी यादव, वीरचक्र विजेता गांव मंदौला निवासी ओनेरी कैप्टन रामचन्द्र, बाबडौली निवासी मेजर डीसी ढिल्लो, ओनेरी कैप्टन नंदराम निवासी गांव कहाडी आदि पर हमें नाज है। गांव गुडियानी में जन्मे बाबू बालमुकुंद गुप्त को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि गुप्त ने हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी के माध्यम से इस क्षेत्र को अलग पहचान दिलाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विधायक ने जिस कार्य की मांग की उसे पूरा किया
सीएम ने विधायक बिक्रम सिंह यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि विधायक ने जब भी इस क्षेत्र के लिए किसी कार्य की मांग रखी,मैंने उसे तुरंत मंजूरी दी। उन्होंने कोसली क्षेत्र की जनता से इस सीट को दोबारा भाजपा की झोली में डालने का आह्वान किया।
-पहली सरकारों ने लोगों को पीसने का काम किया
सीएम ने कहा कि पहले की सरकारें जनता को पीसने का काम करती थी। आज मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। पांच साल में जो हम बढ़िया से बढ़िया कर सकते थे, वो हमने कर दिखाया है। आगे पांच वर्षों में और भी ज्यादा काम करके दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में कुछ लोग अपना घर भरते थे। पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम
जैसे लोगों को पकड़कर सीबीआई उनकी सम्पत्ति के बारे में जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ना खाएंगे और न खाने देंगे के सिद्धांत पर चलते हुए हम खाने वाले के अंदर से निकालकर लाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए काई जगह नहीं है। यदि हमें भ्रष्टाचार का पता चलता है तो हम मुण्डी मरोड़ना जानते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग हमारी पार्टी को अनाड़ी लोगों की पार्टी कहते थे, आज वहीं लोग खिलाड़ी लोगों की पार्टी कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ा परिवार है, अच्छे लोगों के लिए इसके दरवाजे खुले हैं।
-यहां-यहां पर हुई स्वागत व सभा
सर्वप्रथम गांव छव्वा में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह यादव और बलजीत सिंह, देवी मंदिर के सामने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव, गांव कोसली में पीपली बस स्टैण्ड पर विधायक बिक्रम सिंह यादव, गांव गुगोढ में भाजपा किसान मोर्चा की राष्टीय कार्यकारिणी के सदस्य सुनील राव और रमेश बिसोहा, गुडियानी स्टैंड पर जन डॉ. टीसी राव, गुडियानी में ही अमर सिंह मार्केट के समीप पंजाबी समाज की ओर से मुकेश खनेजा और सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक गुडियानी के सामने सुमेर एमडी की अगुवाई में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। गुडियानी (पाल्हावास रोड) पर डीके यादव, अहमदपुर पडथल जिला पार्षद शारदा यादव, पहराजवास में डॉ. सतबीर सिंह की ओर से स्वागत किया गया। पाल्हावास मार्ग पर स्थित प्रीत वाटिका के बाहर अनिल पाल्हावास, पाल्हावास के मेन चौक पर पहुंचे तो पुलिस स्टेशन के सामने पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने यात्रा का स्वागत किया। जीवडा में विधायक बिक्रम सिंह यादव और पूर्व मंत्री जगदीश यादव व अंतिम गांव चौकी नंबर एक में भाजपा विधायक बिक्रम सिंह यादव और पूर्व मंत्री जगदीश यादव और श्रीमती नरकेश यादव ने गांव की ओर से स्वागत किया। इसके उपरांत जन आशीर्वाद यात्रा ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, करनाल के सांसद संजय भाटिया, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, जिला भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed