फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police's priority to conduct fair elections: SP

निष्पक्ष चुनाव कराना पुलिस की प्राथमिकता: एसपी

Sun, 05 May 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police's priority to conduct fair elections: SP
रेवाड़ी। जिला लघु सचिवालय सभागार में लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते ए
रेवाडी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को जिला लघु सचिवालय सभागार में सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, क्राइम यूनिट व चौकी इंचार्ज की बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी उच्च अधिकारियों से मांगे गए जवाब निश्चित समय अवधि में भेजें। सभी अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें।
विज्ञापन

25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण करवाने की तैयारी में जुट जाएं। स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए चुनाव आचार संहिता का पालन कर सभी थाना प्रभारी क्षेत्र के लाइसेंसधारकों के शत प्रतिशत असलहे जल्द से जल्द जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए इंटर स्टेट पुलिस नाकों समेत संदिग्ध मार्गों पर भी पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पवन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक बावल नरेंद्र सांगवान, उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आशीष चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक कोसली जयसिंह, सभी थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed