फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Policeman slapped court employee, created ruckus

Rewari News: पुलिसकर्मी ने कोर्ट कर्मचारी को मारा थप्पड़, हुआ हंगामा

Thu, 01 Aug 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Policeman slapped court employee, created ruckus
रेवाड़ी। कोर्ट परिसर में बुधवार को एक पुलिसकर्मी ने कोर्ट कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मी का आरोप था कि कर्मचारी ने पेशी के लिए आए मुजरिम के हाथ में मादक पदार्थ की पुड़िया थमा दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जब घटना हुई उस समय पुलिसकर्मी एक आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट में लेकर आया था। उसके पीछे 3 लड़के और एक कोर्ट कर्मचारी भी चल रहा था। इसी दौरान मौका पाकर किसी ने मुजरिम को एक पुड़िया दे दी। आशंका जताई जा रही है कि उसमें मादक पदार्थ रहा होगा। पुलिसकर्मी ने मुजरिम के हाथ में पुड़िया देखी तो उसने पुड़िया छीनकर उससे पूछा कि कहां से आई है। मुजरिम ने साथ चल रहे युवकों में किसी का नाम लेने के बजाय कोर्ट कर्मचारी का नाम ले दिया। गुस्से में आकर पुलिसकर्मी ने कोर्ट कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया। विभागाध्यक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा। माडल टाउन के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जांच के बाद मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed