फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police took the accused on remand for five days

पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 09 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police took the accused on remand for five days
कोसली। कोसली थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बव्वा में घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला सोनीपत के गांव लाठ निवासी सतीश पुत्र राज सिंह व रामनारायण पुत्र महासिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लेकर आरोपियों से चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि लालाराम पुत्र मुखराम वासी बव्वा ने शिकायत दी थी कि वह 28 अप्रैल को अपने पुत्र कौशल कुमार यादव के पास फिरोजपुर झिरका (नूंह) गया हुआ था तथा उसकी पत्नी भी उसके साथ गई थी। घर में कोई नहीं था तथा घर का ताला लगा हुआ था। 1 मई की सुबह करीब साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि घर का मेन गेट तथा कमरे का ताला टूटा हुआ है। अलमारी को तोड़कर सभी जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। जिसके उपरांत गांव में आकर देखा तो मकान के मेन गेट व अन्दर कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ था तथा अलमारी भी टूटी हुई मिली है। पुलिस ने लालाराम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने मामले में देर रात दो आरोपियों सतीश और रामनारायण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करके 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed