{"_id":"69efa118cd2e69220d0e7efc","slug":"police-took-out-a-flag-march-for-the-elections-rewari-news-c-198-1-rew1001-237504-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकालती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। आगामी नगर निकाय व पंचायती राज उप चुनावों को लेकर पुलिस की तरफ से शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस के इस पैदल मार्च ने शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और विशेष रूप से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले या कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों को विशेष रूप से चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चुनाव के दौरान संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त नाकेबंदी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने हथियार संबंधित थाने या अधिकृत गन हाउस में तुरंत जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आदेश की अवहेलना करने वालों के लाइसेंस रद्द करने व नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को डायल 112 पर सूचित करें।