फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police solve electricity department store theft; three accused arrested.

Rewari News: पुलिस ने बिजली विभाग स्टोर चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police solve electricity department store theft; three accused arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भिवाड़ी। पुलिस ने बिजली विभाग की रीको चौक स्थित वाणिज्यिक शाखा के स्टोर से एसीएसआर कंडक्टर तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने जयसिंह (44) निवासी खलीलपुरी तिजारा, जाहिद (28) निवासी पलासली जैरोली और फकरुद्दीन (45) निवासी कहरानी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी की गई सामग्री के एवज में बिजली विभाग के खाते में 8.91 लाख रुपये पहले ही जमा करा दिए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई और तारों को ड्रमों से व्यवस्थित ढंग से निकाला गया। पुलिस को इस मामले में अंदरूनी मिलीभगत की भी आशंका है।
विज्ञापन

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और चोरी गई सामग्री की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले का खुलासा स्टोर में नियमित स्टॉक जांच के दौरान हुआ, जब रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर कीपर राजेश मीणा ने 5 मई को थाना भिवाड़ी में बताया था कि बिजली बोर्ड के एसीएसआर का करीब 8.5 किलोमीटर और लगभग 3.2 किलोमीटर तार कम मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed