फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police rushed to help on a call, three students had reached the wrong centre

Rewari News: एक काॅल पर मदद के लिए दाैड़ी पुलिस, गलत सेंटर पर पहुंचीं थी तीन छात्राएं

Sun, 27 Jul 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police rushed to help on a call, three students had reached the wrong centre
फोटो : 6परीक्षार्थी मनीषा को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाते पुलिस टीम। संवाद
फोटो : 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रेवाड़ी। सीईटी परीक्षा के दौरान आमजन की सुविधा के लिए जिला पुलिस की डायल 112 भी सक्रिय रूप से सक्रिय रही। रविवार को सीईटी परीक्षा के दौरान पुलिस की ईआरवी ने नारनौल जिला से आई परीक्षाथी गांव लावन निवासी रेणु की डायल 112 पर कॉल आने उपरांत मदद की। परीक्षार्थी बावल में गलत लोकेशन पर पहुंचने तथा परीक्षा समय में लेट होने से परेशान हुई रेणू को पुलिस की ईआरवी नंबर 564 ने समय पर उसके परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव बिठवाना पहुंचाने का कार्य किया।
वहीं, नारनौल जिला के गांव गडानीया की परीक्षार्थी मनीषा जब अपनी सहेली के साथ निर्धारित परीक्षा केंद्र आईजीयू मीरपुर पर परीक्षा देने पहुंची तो उसकी सहेली ने उसे आईजीयू छोड़ दिया और वह स्वयं परीक्षा देने के लिए चली गई। परीक्षा केंद्र आईजीयू मीरपुर में जब मनीषा प्रवेश करने लगी तो उसकी पहचान पत्र सहेली के पास होने के कारण वह परेशान हुई, ऐसे में उसने डायल 112 पर कॉल किया और ईआरवी नंबर 575 में पहुंचकर अपनी सहेली से अपना पहचान पत्र लेकर वापस ईआरवी वाहन से अपने केंद्र पहुंची।
विज्ञापन

दो परीक्षार्थी ऊषा व नेहा को अपना एग्जाम सेंटर न मिलने के कारण परेशानी होने लगी तो उन्होंने प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर को डायल किया और तत्परता से उनके सहयोग के लिए पुलिस की ईआरवी उनके पास पहुंची और उषा को उसके परीक्षा केंद्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना तथा नेहा को उसके परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महेंद्रगढ़ गांव सिलारपुर तोताहेड़ी निवासी परीक्षार्थी कुलदीप को अपना एग्जाम सेंटर न मिलने के कारण परेशानी होने लगी तो उसने डायल 112 पर कॉल किया और उनके सहयोग के लिए पुलिस की ईआरवी नंबर 580 उनके पास पहुंची। ईआरवी ने अभ्यर्थी कुलदीप को उसके परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया।

एक परीक्षार्थी महेंद्रगढ़ निवासी रवीना को अपना एग्जाम सेंटर न मिलने के कारण परेशानी होने लगी तो उसने डायल 112 पर कॉल किया और उनके सहयोग के लिए पुलिस की ईआरवी नंबर 577 उनके पास पहुंची। ईआरवी ने अभ्यर्थी रवीना को उसके परीक्षा केंद्र सहारनवास में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया।







------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed