फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police remand two murder accused

फालोअप : हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया

Sat, 28 Feb 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police remand two murder accused
रेवाड़ी। कर्ण हत्याकांड में जीआरपी ने बचे 2 आरोपियों की पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने 2 आरोपियों को गाजियाबाद के नंदग्राम के आदर्श नगर निवासी रणजीत और मथुरा के गिडोह निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर 5 दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रिमांड में पुलिस अहम सुराग जुटा रही है। पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी मेरठ निवासी आयान और साहिबाबाद निवासी सुरेश की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

12 फरवरी की रात रणजीत ने कर्ण को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन बुलाया था। वहां पहले से मौजूद विनोद, सुरेश और आयान के साथ कर्ण ने एक खड़ी ट्रेन में बैठकर शराब पी। नशे की हालत में पहले आयान ने कर्ण को लात मारी, फिर उसे ट्रेन से उतारकर बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर पत्थर से वार कर कर्ण की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने पहले कर्ण के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका। बाद में साक्ष्य छिपाने के इरादे से ट्रेन के टॉयलेट में उसका शव डाल दिया।

दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में 13 फरवरी को कर्ण का शव मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि जुआ खेलने के विवाद में दोस्तों ने ही कर्ण की हत्या की थी। इसके बाद शव टॉयलेट में फेंक दिया था।
जीआरपी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed