फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police personnel honored

बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Thu, 19 Sep 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
police personnel honored
रेवाड़ी। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करती एसपी नाजनीन भसीन - फोटो : Rewari
एसपी नाजनीन भसीन ने प्रधान सिपाही पहलाद (सीआईडी), सिपाही महेंद्र कुमार, सिपाही अजीत को पांच-पांच हजार का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इन तीनों ही पुलिसकर्मियों ने कुछ समय पहले धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को वारदात के दो घंटे के अंदर ही तलाश कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले एडीजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी की एस्कोर्ट में तैनात सिपाही धीरज, मनोज, प्रवीण, दीपक व कृष्ण को भी चार-चार हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। एसपी नाजनीन भसीन ने मंगलवार शाम को दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस लाइन में हुई कल्याण गोष्ठी में पुलिस कर्मियों के साथ ही उनके परिवारजनों की समस्याएं भी सुनीं। एसपी ने दूसरी बार पुलिस विभाग के सरकारी आवासों में रह रहे पुलिस परिवारों को कल्याण गोष्ठी में बुलाया और उनकी समस्याएं सुनी और उनका निदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed