फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police personnel honored for getting life imprisonment for 9 accused

Rewari News: 9 आरोपियों को उम्र कैद की सजा दिलवाने पर पुलिस जवान सम्मानित

Mon, 17 Feb 2025 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police personnel honored for getting life imprisonment for 9 accused
फोटो : 05पुलिस लाइन में सम्मानित करते एसपी डॉ. मयंक गुप्ता। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। सोमवार को पुलिस लाइन में जवानों की परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने परेड की सलामी ली। परेड में जिले के सभी थाना प्रभारी, सभी चौकी इंचार्ज सहित पुलिस कार्यालय व जिले में तैनात सभी जवानों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान डायल 112, पीसीआर, राइडर व अन्य वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय काम करने वाले 10 अधिकारियों व कर्मचारियों को 19 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक रणवीर सिंह व पैरवीकार सिपाही हरकेश कुमार को वर्ष 2018 में थाना रोहडाई में दर्ज हत्या के एक मामले में ठोस सबूत जुटाने व ठोस पैरवी कर 9 आरोपियों को न्यायालय से उम्र कैद की सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाने पर 5 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 कोसली से एएसआई सुनील कुमार को अवैध नशीली दवाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने पर 5 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। थाना सदर रेवाड़ी से पीसीआर नंबर 7 पर तैनात ईएसआई सतपाल व ईएचसी अरुण कुमार को वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी से 1 अवैध देशी कट्टा व 1 जिंदा रोंद बरामद करने व मौके पर ही दोनों आरोपियों को काबू करने पर 5 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बावल से राइडर नंबर 13 पर तैनात सिपाही मंजीत कुमार व एसपीओ मुकेश कुमार को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू करने पर 2 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार ईआरवी नंबर 584 पर तैनात ईएचसी राज सिंह, ईएचसी महेश कुमार व एसपीओ सुरेंद्र कुमार को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू करने पर 2 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed