फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police is looking for Udesh in Dr. Bhavna's death case

Rewari News: डॉ. भावना की मौत मामले में उदेश को तलाश रही पुलिस

Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police is looking for Udesh in Dr. Bhavna's death case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी/कोसली। राजस्थान की महिला डॉक्टर भावना यादव (25) की हत्या की आशंका जताई गई है। मामले में कोसली के गांव लिलोढ़ निवासी उदेश यादव पर संदेह जताया गया है। उदेश डॉ. भावना की ताऊ की लड़की चंचल का देवर है। वह लापता है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
24 अप्रैल को डॉ. भावना को झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उदेश फरार है। वह अपने लिलोढ़ गांव भी नहीं पहुंचा है। उसका मोबाइल का स्विच ऑफ आ रहा है। उदेश के पिता गांव में ही 5 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं। उदेश, भावना की ताऊ की लड़की चंचल का देवर लगता है। उदेश का चंचल के परिवार में आना-जाना था। उदेश शनिवार और रविवार को ही अपने गांव में आता था। उसके बाद फिर से ड्यूटी के लिए चला जाता था।
विज्ञापन

2019 में क्लर्क लगने के बाद उदेश की 4 साल पहले महेंद्रगढ़ में शादी हुई थी। उसका एक 3 साल का बेटा भी है। शादी से पहले ही उसका भावना से मिलना जुलना था। उदेश हिसार में अकेला ही रहता है, जबकि उसका पूरा परिवार लिलोढ़ गांव में रहता है। उदेश ही भावना को लेकर अस्पताल पहुंचा था। इससे शक यही है कि उदेश ही भावना को दिल्ली से हिसार लेकर आया होगा। ग्रामीण बताते हैं कि उदेश काफी शांत स्वभाव का था। कत्ल में नाम आने के बाद से सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल कर कहा मुझे बचा लो मम्मी

भावना की मां गायत्री यादव का कहना है कि वीडियो कॉल पर भावना बार-बार कह रही थी कि मम्मी मुझे बचा लो। मुझे जला दिया गया है। बड़ी मुश्किल से मुझे आपबीती बता पा रही थी। बस इतना ही समझ आया कि मुझे बचा लो मम्मी। मां गायत्री ने बताया कि बेटी के जलने की खबर सुनने के बाद उन्होंने उदेश को कई बार कॉल किया। उसने केवल 2 बार कॉल का जवाब दिया। वीडियो कॉल किया तो उसने अपना फोन नर्स को पकड़ा दिया, जिसके बाद उन्होंने पहली बार बेटी को अस्पताल में देखा था।


21 अप्रैल को टेस्ट देने दिल्ली गई थी भावना

भावना की मां का कहना है कि भावना 21 अप्रैल को टेस्ट देने दिल्ली गई थी। उसके हिसार जाने का तो सवाल ही नहीं उठता। टेस्ट देने के बाद भी उसने हमसे बात की थी। उसने कहा था कि 24 अप्रैल की सुबह तक वह घर आ जाएगी। उसकी बातों से कभी नहीं लगा कि वह परेशान है, या उसे कोई तंग कर रहा है। 24 अप्रैल को भावना को गंभीर हालत में हिसार के सोनी बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सबसे पहले रिसीव करने वाले डॉ. सुनील सोनी ने बताया कि भावना को उदेश यादव नाम का लड़का एसयूवी कार में डालकर हॉस्पिटल लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed