रेवाड़ी। पुलिस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की उतरी क्षेत्र की भूमिगत पाइपलाइन में सेंध लगाकर ऑयल चोरी के मामले में आरोपियों को एक माह से कम समय में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के इस उत्कृष्ट कार्य पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पुलिस को सजग प्रहरी प्रोत्साहन अवाॅर्ड से सम्मानित किया है।
यह अवाॅर्ड आईओसी के उत्तरी क्षेत्र के डीजीएम बिकास के बरनवाल ने डीएसपी हेडक्वार्टर रेवाड़ी डॉ. रविंद्र सिंह को उनके कार्यालय में दिया है। इसके तहत 30 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस को सम्मानित किया गया है। आईओसी की ओर से मिले 30 हजार रुपये के इनाम में से सीआईए-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को 6 हजार रुपये, साइबर सेल इंचार्ज एसआई संदीप कुमार, पीएसआई पवन कुमार व पीएसआई प्रिंस को 4-4 हजार रुपये, सिपाही रमेश, रविंद्र, पवन व मोहित को 3-3 हजार रुपये दिए गए हैं।