{"_id":"69dfd865569b2b77f30d306f","slug":"police-demolished-11-illegal-liquor-distilleries-and-destroyed-6500-liters-of-wash-rewari-news-c-198-1-rew1001-236842-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने की 11 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 6500 लीटर वॉश नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने की 11 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 6500 लीटर वॉश नष्ट
विज्ञापन
भिवाड़ी। अवैध हथकढ़ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टपूकड़ा क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस टीम ने ग्राम धीरियावास और जखोपुर के खेतों में संचालित 11 अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया जबकि करीब 6500 लीटर अवैध वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 45 लीटर तैयार अवैध शराब भी बरामद की गई।
पुलिस को सूचना मिली कि धीरियावास गांव में मंगत सिंह अवैध शराब की भट्टी चला रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो भट्टी चालू हालत में मिली लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। यहां से करीब 2 हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया और 20 लीटर तैयार शराब जब्त की गई।
इसके बाद पुलिस को धीरियावास और जखोपुर क्षेत्र में और भट्टियों के संचालन की सूचना मिली। इस पर टपूकड़ा पुलिस और खुशखेड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 11 बड़ी भट्टियों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
करीब 4500 लीटर वॉश नष्ट कर दिया। मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी नष्ट किए गए। एक अन्य कार्रवाई में मीठियावास क्षेत्र में मेगा हाईवे के नीचे जंगल में जंगीर सिंह उर्फ मंगी द्वारा शराब बेचने की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। यहां से 25 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों मंगत सिंह और जंगीर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।