{"_id":"698f6ce20b35eb707a093eb3","slug":"police-conducted-foot-patrols-in-various-areas-and-reviewed-security-arrangements-rewari-news-c-198-1-fth1001-233548-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में निकाली पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में निकाली पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Fri, 13 Feb 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो : बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिसकर्मी।पुलिस प्रवक्ता
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान थाना प्रबंधक खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह, थाना प्रबंधक कसौला इंस्पेक्टर सतीश कुमार, थाना प्रबंधक रामपुरा पीएसआई मनीष कुमार, चौकी इंचार्ज गढ़ी बोलनी एसआई महिपाल, चौकी इंचार्ज सेक्टर-3 रेवाड़ी पीएसआई राकेश कुमार व चौकी इंचार्ज भाड़ावास गेट एसआई सुमन ने अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से सीधे बातचीत कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस जनता की मित्र है और अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आमजन का विश्वास मजबूत करना भी उतना ही आवश्यक है। अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।