फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police caught 325 accused in one month

Rewari News: पुलिस ने एक माह में 325 आरोपियों को पकड़ा

Fri, 06 Sep 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police caught 325 accused in one month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले की पुलिस ने अगस्त में चलाए विशेष अभियान में 325 आरोपियों को पकड़ा। अवैध शराब बेचने, सट्टा खाईवाली व जुआ खेलने, अवैध हथियार रखने और नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस ने अगस्त में 11 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया। दो लोगों को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा, 1 पिस्टल व 7 कारतूस बरामद किए गए। ️ड्रग्स की तस्करी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 4 मामले दर्ज किए गए। इनके कब्जे से 587 ग्राम गांजा, 1.80 किलोग्राम सुल्फा व 21.1 ग्राम स्मैक बरामद की गई। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से 22 बोतल देशी शराब व 120 बोतल बियर बरामद की गई। ️सट्टा खाईवाली के 1 मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 2880 रुपये बरामद किए गए। करीब 7 लाख 8 हजार 294 रुपये की कीमत की चोरी 5 बाइक, 1 स्कूटी व 1 ट्रैक्टर बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 45 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed