फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police caught 17 accused in operation attack

Rewari News: ऑपरेशन आक्रमण में पुलिस ने 17 आरोपियों को पकड़ा

Mon, 20 May 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police caught 17 accused in operation attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त रहे 17 आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। इसके तहत 199 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाया। एसपी ने शशांक कुमार सावन ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अन्यथा सभी अपराधी सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहे। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे या किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने के बारे में सूचना मिले तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या अपने संबंधित पुलिस थाना या चौकी में तुरंत दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन






ऑपरेशन आक्रमण के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज किए गए। दो आरोपियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जुआ अधिनियम में एक मामला दर्ज हुआ। एक जुआरी को गिरफ्तार कर 1930 रुपये की राशि बरामद की गई।थाना बावल में दर्ज हत्या के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 4 भगोड़े अपराधियों को पकड़ा । रेवाड़ी पुलिस ने पुराने आपराधिक मामलों में 9 आरोपियों को पकड़ा। थाना रोहडाई के एक मामले में एक गुमशुदा बच्चे को बरामद करके उसके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने पर 7 वाहनों चालकों के चालान किए। सर्च अभियान के दौरान जुआं व आबकारी अधिनियम के तहत कुल 3 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed