फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police arrived at the crematorium after receiving information about a suspicious death and conducted a post-mortem examination of the partially burnt body.

Rewari News: संदिग्ध मौत की सूचना पर श्मशान पहुंची पुलिस, अधजले शव का कराया पोस्टमार्टम

Thu, 11 Dec 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police arrived at the crematorium after receiving information about a suspicious death and conducted a post-mortem examination of the partially burnt body.
रेवाड़ी। गांव नांगल मूंदी में कई दिनों से बीमार चल रही दिव्यांग युवती की मौत हो गई। जिस समय उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी समय किसी ने पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने जलती हुई चिता से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बाद में अधजला शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव की करीब 22 वर्षीय युवती निकिता दिव्यांग थी तथा वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। पुलिस के अनुसार बीते बुधवार की शाम को निकिता की मौत हो गई थी। रिश्तेदारों के इंतजार में शव का अंतिम संस्कार वीरवार को करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। चिता जल चुकी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवती की मौत स्वाभाविक नहीं है। इसके बाद थाना खोल पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाकर चिता की आग को बुझाया गया। इसके बाद अधजला शव चिता से बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डहीना चौकी इंचार्ज रजनीश ने बताया कि युवती की मौत बीमारी से होने की बात परिजनों ने बताई है। वास्तविक कारणों की जांच के लिए ही पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed