{"_id":"68ebf4169fb9cc60190f7d00","slug":"police-are-questioning-9-history-sheeters-rewari-news-c-198-1-rew1001-227403-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस 9 हिस्ट्रीशीटरों से कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस 9 हिस्ट्रीशीटरों से कर रही पूछताछ
Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान 9 हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम और जुआ अध्यादेश के तहत कुल 3 मामले दर्ज कर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त, एक स्थायी वारंटी और एक गिरफ्तारी वारंटी को भी पकड़ा गया।अभियान के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने से 3,710 रुपये नकद और 5 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की। साथ ही, 8 गैर-जमानती व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई।
कोटकासिम थानाधिकारी नंदलाल ने बताया कि गठित विभिन्न पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील स्थानों पर दबिश देकर यह सफलता हासिल की है।
आबकारी अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज कर एक अभियुक्त गुरदास सिंह, निवासी थाना कोटकासिम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 5 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की गई। जुआ अध्यादेश के तहत दो मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।