{"_id":"69c9251c06ae2157ff0c4d72","slug":"police-and-traders-hold-meeting-to-improve-cctv-system-rewari-news-c-198-1-rew1001-235889-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीसीटीवी की बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस व व्यापारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीसीटीवी की बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस व व्यापारियों ने की बैठक
Mon, 30 Mar 2026 02:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट कॉम्प्लेक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बातचीत करती पुलिस टीम। स्रोत :
रेवाड़ी। शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने गोकलगेट पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार के साथ पंजाबी मार्केट कॉम्प्लेक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें व्यापारियों से अपील की गई कि जिन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनमें से कम से कम एक कैमरे का रूख सड़क की ओर अवश्य रखा जाए।
इससे बाजार की गतिविधियों पर निगरानी रखना आसान होगा और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को जांच में मदद मिल सकेगी। एसएचओ सूबे सिंह ने व्यापारियों से कहा कि बाजार की सुरक्षा में पुलिस और व्यापारियों का सहयोग बेहद जरूरी है।
उन्होंने व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह साथ मिलकर काम करने की अपील की। इस अवसर पर ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से मार्केट प्रधान सरदार बलबीर सिंह, सुभाष कालरा, भारत कालरा, विजय बांगिया, राजेश नागपाल, भारत भूषण खुराना, अशोक सतीजा आदि उपस्थित रहे।