फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police and paramilitary forces conducted flag march

Rewari News: पुलिस व अर्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

Sat, 21 Sep 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary forces conducted flag march
फोटो : 08रेवाड़ी। बावल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व सेना बल। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बावल। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने शुक्रवार को बावल क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।
भगत राम चौक से शुरू होकर फ्लैग मार्च छोटूराम चौक, प्राणपुरा रोड, शेखपुर, जेतपुर, नंगली परसापुर, खेड़ामुरार व कस्बा बावल एरिया होकर गुजरी। एसपी गौरव ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। खुफिया विभाग के लोग संदिग्ध किस्म के लोगों पर नजर रख रहे हैं। फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों में भय व्याप्त करना और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपना मतदान कर सके।




एसपी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लें। यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को 112 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed