फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pledged to adopt and care for a sapling dedicated to one's mother.

Rewari News: मां को समर्पित एक पौधा गोद लेकर देखभाल का लिया संकल्प

Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pledged to adopt and care for a sapling dedicated to one's mother.
स्कूल में अभियान के तहत पौधरोपण करते शिक्षक व स्टॉफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। पर्यावरण बचाओ दिवस के अवसर पर राजपुरा इस्तमुरार विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत मुख्य अध्यापिका संतोष कुमारी और शिक्षकों ने माताओं के नाम पर पौधे लगाकर की। इसके बाद 25 से अधिक विद्यार्थियों ने नीम, पीपल, बरगद और विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। प्रत्येक छात्र ने मां को समर्पित एक पौधा गोद लेकर नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई। संतोष कुमारी ने कहा कि मां हमें जीवन देती हैं और पेड़ धरती को जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल एक अभियान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

यदि प्रत्येक बच्चा एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकता है।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे मां और धरती मां दोनों की रक्षा करेंगे। अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed