{"_id":"66e8b97598ca1784b20e6c64","slug":"pledge-taken-to-make-rewari-cataract-free-in-three-years-rewari-news-c-198-1-rew1001-209431-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तीन वर्ष में रेवाड़ी को मोतियाबिंद मुक्त करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तीन वर्ष में रेवाड़ी को मोतियाबिंद मुक्त करने का लिया संकल्प
Tue, 17 Sep 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। समारोह में क्लब के अधिकारियों व अतिथियों को सम्मानित करते भूतपूर्व डिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित लायंस भवन में आयोजित लायंस क्लब के अधिष्ठापन समारोह में तीन वर्ष में जिले को मोतियाबिंद मुक्त करने का संकल्प लिया गया।
अधिष्ठापन समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एनके गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रधान लायन रितेश भार्गव, सचिव जितेश गोयल और पूरी टीम को संकल्प दिलाया कि वे तीन वर्ष में रेवाड़ी को मोतियाबिंद मुक्त करेंगे। आई सेंटर खोलने और हर सेंटर के लिए एक लाख की राशि देने की बात कही गई। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल अरोड़ा ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। लायन तेजपाल सिंह खिल्लन ने क्लब के वरिष्ठ अधिकारियों व अतिथियों को सम्मानित किया। जिले के सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इनमें होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की शिक्षिका अनिल यादव, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के शिक्षक प्रवीण अग्रवाल, गौरीदत्त स्कूल की शिक्षिका रेनू वर्मा, जैन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका विजय गुप्ता, गणेशी लाल पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सुनीता नेहरा, सतीश पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सीमा रानी और योग शिक्षक डॉ. अनिल कुमार शामिल हैं।
प्रधान लायन एडवोकेट रितेश भार्गव ने बताया कि निशुल्क आई सेंटर और योग प्रशिक्षण का कार्य चलाया जा रहा है। क्लब के सदस्य लायन रजनीकांत सैनी ने संचालन किया। लायन अशोक सोमानी ने क्लब की गतिविधियां बताईं। इस अवसर पर ओंकार सिंह, लायन संदीप कुमार, नरगिस गुप्ता,ओपी गुप्ता, डॉ. आदेश सक्सेना, अजय डाटा, ललित सक्सेना, संदीप गोयल, अनिल भार्गव, अनिल गोयल, राकेश गर्ग मौजूद रहे।