फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pledge not to consume tobacco products

Rewari News: तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ

Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pledge not to consume tobacco products
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नागरिक अस्पताल में लोगों को जागरूक करती डॉक्टर। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. दीपक वर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन करने से कैंसर होने की आशंका रहती है। तंबाकू का सेवन छोड़कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से तंबाकू और नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। बीड़ी, सिगरेट और अन्य धूम्रपान उत्पादों के सेवन से फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारियों और कई अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुटखा, खैनी, जर्दा और अन्य चबाने वाले तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुंह, गले और जीभ के कैंसर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। चिकित्सकों ने कहा कि तंबाकू की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर लोगों को तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित नागरिकों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
उप सिविल सर्जन डॉ. दीपक वर्मा ने कहा कि तंबाकू से होने वाली अधिकांश बीमारियों से बचाव संभव है, यदि लोग समय रहते इसकी लत छोड़ दें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से तंबाकू और नशे से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन, फिजिशियन डॉ. गौरव, डॉ. मनीष, ब्लड बैंक इंचार्ज संदीप, लैब इंचार्ज डॉ. अजीत, डॉ. मंजु कोटपा, जगबीर एसए, राकेश एसए तथा मोनू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed