फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Play school started from today, preparations complete: DC

प्ले स्कूलों का शुभारंभ आज से, तैयारियां पूरी : डीसी

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Play school started from today, preparations complete: DC
रेवाड़ी में रेडीनेस मेले का शुभारंभ करतीं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यकम अधिकारी उर्? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले नौनिहालों के लिए सरकार की ओर से खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने की सार्थक पहल शुरू की गई है। इसके तहत तीन से पांच वर्ष के बच्चों के लिए नई शिक्षा व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में चलाने की पहल की गई है। इसके तहत जिले में एक अप्रैल से प्ले स्कूलों का शुभारंभ होगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकीं हैं। उक्त जानकारी डीसी यशेंद्र सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शुरू गई योजना को आजादी अमृत महोत्सव के तहत कार्यान्वित किया जा रहा है। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्ले स्कूल का संचालन होगा और विभागीय व्यवस्थाओं की निगरानी प्रशासनिक स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिला में वर्ष 2021-22 में स्टेट रिसोर्स ग्रुप के प्रशिक्षण के अतिरिक्त सभी महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। साथ ही सभी ने बच्चों के साथ अपनी अभ्यास कक्षाओं को भी पूर्ण किया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को जिले में प्ले स्कूल में प्रवेश के लिए स्कूल रेडीनेस मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भागीदार बनते हुए इस नई पद्धति का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य में आज से 4 हजार चयनित प्राइमरी स्कूलों व आंगनबाड़ियों में प्री स्कूलिंग शिक्षा को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना : सिवाच
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच ने बताया कि जिले में प्ले स्कूल का आगाज एक अप्रैल से हो रहा है। उन्होंने प्ले स्कूल रेडीनेस मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि बच्चे स्कूल के लिए तैयार हों। मेले में लगे स्टाल्स में छोटे बच्चों के विकास के क्षेत्रों से संबंधित गतिविधियां दिखाई, जिनमें विकास के शारीरिक, मानसिक, भाषा, पूर्व गणित और सामाजिक एवं भावनात्मक क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 43, बावल खंड में 30, जाटूसाना खंड में 33, नाहड़ खंड में 28, खोल खंड में 30 व रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी केंद्र को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed