फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Plaster fell from the ceiling in the mother-child ward, 6 women shifted to another room

Rewari News: जच्चा-बच्चा वार्ड में छत से गिरा प्लास्टर, 6 महिलाएं दूसरे कक्ष में शिफ्ट

Fri, 15 Aug 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the ceiling in the mother-child ward, 6 women shifted to another room
फोटो : 18छत से बैंच पर गिराकर प्लास्टर। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा वार्ड में वीरवार दोपहर में छत से प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर एक महिला के पास गिरा जिससे जच्चा-बच्चा वार्ड में हड़कंप मच गया। उसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को जिस कक्ष में रखा गया था वहां चारों तरफ सीलन आई हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि ऐसे वार्ड में महिलाओं को इन्फेक्शन का खतरा बन सकता है लेकिन इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें ऐसे कमरे में शिफ्ट किया। अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई गर्भवतियों की संख्या ज्यादा हो गई थी जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था।
विज्ञापन

हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। उन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि डिलीवरी के लिए आई महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण रिजर्व रूम में उन्हें शिफ्ट करना पड़ा था। सीलन के कारण केवल पपड़ी गिरी थी। घटना के बाद सभी को दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है, सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed