फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Plants will be planted by running a special campaign

विशेष अभियान चलाकर लगाए जाएंगे पौधे

Thu, 26 Aug 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Plants will be planted by running a special campaign
समीक्षा बैठक लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेवाड़ी जिले में पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाना होगा। इसके तहत अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें सभी नगर परिषद व पालिका क्षेत्र और ग्राम पंचायतों को भागीदार बनाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने ये बातें वीरवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री की घोषणाएं व जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहीं। डीसी ने कहा कि पौधरोपण व उनकी देखभाल में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाया जाए, ताकि अमृत महोत्सव के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। इसके लिए पौधरोपण की एक दिन मेगा ड्राइव भी की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों के प्रोजेक्ट तैयार हो चुके हैं, वह सभी तुरंत उनके कार्यालय में अपनी रिपोर्ट जमा करें। साथ ही जो नए कार्य चालू होने हैं उनकी प्रक्रिया के लिए आवश्यक औपचारिकताएं मुख्यालय व जिला स्तर पर पूरी करें। उन्होंने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका के प्रधान पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते उस क्षेत्र से संबंधित विकास परियोजनाओं को अभी इस सूची से बाहर रखा जाए। उन्होंने विभागवार विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलों पर विभागाध्यक्ष नियमित रूप से दौरा करें और लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराएं। इस अवसर पर रेवाड़ी के एसडीएम रविंद्र यादव, बावल के एसडीएम संजीव कुमार, सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डीएफओ सुंदर सांभरिया, डीडीपीओ एचपी बंसल व डीटीपी धर्मबीर खत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed