फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Planted saplings in Government Women's College

Rewari News: राजकीय महिला महाविद्यालय में किया पौधरोपण

Sun, 25 Aug 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Planted saplings in Government Women's College
फोटो : 09रेवाड़ी। गुरावड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पौधारोपण करते स्टॉफ। स्रोत : कॉ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा के एनएसएस उद्यान में एक पेड़, एक नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाना था।

एनएसएस प्रभारी डॉ. सविता ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी और पौरोपण पर जोर दिया। कहा कि आज की पीढ़ी को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण छोड़ने की जिम्मेदारी है। प्राचार्या डॉ. ज्योति आहूजा ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौरोपण केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा कदम है जो ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन को कम करने में सहायक हो सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में कई पौधे लगाए और इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। प्राचार्या ने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने लगाए पौधों की देखभाल करने का दायित्व निभाना चाहिए, ताकि ये पौधे एक दिन वृक्ष बनकर पर्यावरण को शुद्ध कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और उपस्थित स्टाफ ने एक पेड़, एक नाम अभियान के तहत लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed