{"_id":"669d6283a4a4f3fa33093a34","slug":"plant-kalash-yatra-taken-out-before-the-story-rewari-news-c-198-1-rew1001-207110-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कथा से पहले निकाली पौध कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कथा से पहले निकाली पौध कलश यात्रा
Mon, 22 Jul 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। श्री शिव महापुराण युवा समिति की तरफ से श्रावण मास में होने वाली श्री शिव महापुराण कथा से पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें विशेष रूप से पर्यावरण के लिए समिति के द्वारा कलश के स्थान पर पौधे वाले गमले को अपने शीश पर धारण किया गया। 431 पौधे कलश के द्वारा यात्रा निकाली गई जोकि भाड़ावास रोड स्थित आशियाना गार्डन से कथा स्थल 12 पत्थर मंदिर पहुंची। रामपुरा के सरपंच नरेश कुमार व बैरियावास सरपंच चंद्रकांत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी कार्यकर्ता ऋषि गुप्ता, राजीव गोयल, अरुण कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, अतुल रूस्तगी, नितेश अग्रवाल, मुकेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता व प्रधान प्रवीण सहयोग प्रदान किया। कथा प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगी। 11 अगस्त को हवन व भंडारे के साथ इसका समापन होगा।