फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Place fixed for placing publicity material, rally and public meeting

Rewari News: प्रचार सामग्री लगाने, रैली व जनसभा के लिए स्थान तय

Wed, 04 Sep 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Place fixed for placing publicity material, rally and public meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से प्रचार सामग्री लगाने, रैली और जनसभाएं करने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालन करें। सभी उम्मीदवार व राजनीतिक दल अपने प्रचार होर्डिंग व बैनर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं। तय स्थान पर ही रैली व जनसभाएं करें। अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रचार होर्डिंग व बैनर लगाने व रैली व जनसभाओं के लिए जिला प्रशासन ने बावल, कोसली व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थान निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ने की अपील की। राजनीतिक दल और उम्मीदवार सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को किसी भी संदिग्ध सूचना को शेयर करने से पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) से पुष्टि करने की सलाह दी। कहा कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान झूठी व भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अवहेलना किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान वितरित किए जाने वाले सभी पंफलेट पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम व नंबर अंकित होना सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्देश का पालन न करने पर प्रिंटर व सामग्री वितरित करने वाले दल या उम्मीदवार के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed