{"_id":"603146218ebc3ee95f323519","slug":"pillar-women-beat-fir-rewari-news-rtk5963863177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांधकर मारपीट करने एवं धमकी देने का आरोप, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांधकर मारपीट करने एवं धमकी देने का आरोप, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिठवाना निवासी एक महिला ने अपने ही जेठ-जेठानी व उनके बच्चों पर बांध कर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला आशा ने बताया कि बंटवारे में पति के हिस्से में पुरानी हवेली आई है, जिसमें उनकी सास सावित्री देवी रहती है। उसके पति ने हवेली पर ताला लगाया हुआ था। 18 फरवरी की शाम को करीब साढ़े आठ बजे वह हवेली पर लगा ताला खोलने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मंदिर के निकट उसकी जेठानी, जेठ व उनके बच्चों ने पकड़ लिया था अपने घर ले जाकर कर पिलर से बांध दिया। आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उनके पति व बच्चे छुड़वाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उनके पति हितेश का मोबाइल भी आरोपियों ने तोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजन ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।