फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pickup truck runs over young man changing car tire; he dies in front of his wife.

Rewari News: गाड़ी का टायर बदल रहे युवक को पिकअप ने कुचला, पत्नी के सामने तोड़ा दम

Fri, 26 Jun 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck runs over young man changing car tire; he dies in front of his wife.
लोडिंग पिकअप में आग लगने के बाद का मंजर। संवाद - फोटो : 1
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सांजरपुर कट के पास शुक्रवार रात करीब एक बजे पिकअप का टायर बदल रहे राजस्थान के सीकर जिले के जाजोद निवासी चालक मनीष (22) को दूसरे लोड पिकप ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली पिकअप में धमाके के साथ आग लग गई।
विज्ञापन

राजस्थान के सीकर जिले के गांव जाजोद निवासी मनीष पिकअप पर शाहपुरा से टमाटर लेकर गुरुग्राम जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। शुक्रवार की रात रास्ते में सांजरपुर कट के पास उसकी पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद मनीष सड़क किनारे पिकअप खड़ा कर टायर बदल रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आई दूसरी लोडिंग पिकअप ने मनीष को कुचलते हुए उसकी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाली पिकअप में धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया और पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के बाद पिकअप में सवार चालक और परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी छह बहनें हैं और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।
जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है। एफआईआर दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed