{"_id":"61df1b6307e6cf1f4324a71c","slug":"pickup-hit-car-ex-serviceman-killed-son-injured-rewari-news-rtk6355666193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: पिकअप ने कार को मारी टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: पिकअप ने कार को मारी टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत, बेटा घायल
Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
सार
रेवाड़ी के गांव लोहाना निवासी पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार (67) बेटे के साथ बुधवार को रेवाड़ी स्थित आर्मी कैंटीन में सामान लेने के लिए आ रहा था। तभी सामने से आ रही पिकअप ने महेंद्रगढ़ रोड पर नांगल-मूंदी के पास उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने एक अल्टो कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही अल्टो में सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रेवाड़ी के गांव लोहाना निवासी पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार (67) बेटे के साथ बुधवार को रेवाड़ी स्थित आर्मी कैंटीन में सामान लेने के लिए आ रहा था। तभी सामने से आ रही पिकअप ने महेंद्रगढ़ रोड पर नांगल-मूंदी के पास उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी: दुबई में काम दिलवाने का झांसा देकर ठगे 3 लाख 60 हजार, पंजाब निवासी पर केस दर्ज
विज्ञापन
हादसे में कृष्ण कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घायल बेटे का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार है।