फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Perera House winner in inter-house Hindi oratory competition

Rewari News: अंतरसदनीय हिंदी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में परेरा सदन विजेता

Sat, 23 Aug 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Perera House winner in inter-house Hindi oratory competition
फोटो : 11अंतरसदनीय हिंदी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी खुशी जाहिर करते। स्रो
कुंड। गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में सह-शैक्षिक गतिविधियां सत्र 2025-26 के अंतर्गत अंतरसदनीय हिंदी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) व कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 7-8) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर पहुंचे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़, उप प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी व वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के लिए हिंदी वक्तृत्व के अलग-अलग बारह विषयों पर 24 प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में कैडेट दमन, कक्षा आठवीं, कटारी सदन ने प्रथम, कैडेट देवराज, कक्षा आठवीं, परेरा सदन ने द्वितीय और कैडेट युवराज, कक्षा सातवीं, परेरा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में प्रतिभागियों के संयुक्त परिणाम के आधार पर व परेरा सदन विजेता व कटारी सदन उप विजेता रहा जबकि अर्जन सदन तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने विजेता कैडेटों को पुस्तकें व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का मंच संचालन कैडेट उद्भव व कैडेट सक्षम गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed