{"_id":"5e18be808ebc3e88137ea2a3","slug":"peoples-perform-better-in-haryadai-programs-rewari-news-rtk5366550183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन एक्सपो में कलाकारों ने बिखेरे हरियाणवी संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन एक्सपो में कलाकारों ने बिखेरे हरियाणवी संस्कृति के रंग
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देता हरियाणवी गायक दलेर सिंह खरकीया।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को रेवाड़ी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय यूथ फॅार रन-यूथ फॅार नेशन थीम आधारित मैराथन की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को केएलपी कालेज के सभागार में मैराथन एक्सपो का आयोजन किया गया। एस्कपो कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर दिए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एवं एडीजीपी ओपी सिंह ने किया।
मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी ओपी सिंह ने कहा कि सरकार यूथ आइकन स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सकारात्मक जीवन शैली के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रदेशभर में मैराथन आयोजित कर रही है, जबकि रेवाड़ी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोकल चैंपियन को ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया, इंटर विलेज रन आयोजित की गई और व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया है।
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष रेवाड़ी जिले को राज्य स्तरीय रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन थीम पर आधारित मैराथन आयोजित करने का गौरव प्राप्त हुआ है। मैराथन उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल केएलपी कालेज सभागार पर युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के युवा सीएम से सीधा संवाद करेंगे। यह रेवाड़ी के लिए गौरव की बात होगी।
विज्ञापन
विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
डीसी ने बताया कि मैराथन दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर की होगी। दस किलो मीटर मैराथन के विजेताओं को 31 हजार, 25 हजार और 20 हजार रूपये दोनो वर्ग महिला व पुरुष केटेगरी में दिए जाएंगे। जबकि पांच किलोमीटर की रेस फन रन होगी।
लोकगायकों ने दी हरियाणवीं गीतों की प्रस्तुुति
मैराथन एक्सपो कार्यक्रम में हरियाणा के आधा दर्जन से ज्यादा ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें अन्नू कादियान, रामहेर मेहला, केडी-एमडी, अजय हुड्डा, दिलेर खरकिया आदि ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में पहुंचे प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार कर दिया।
प्रतिभागियों को वितरित किए चेस्ट नंबर
मैराथन एक्सपो कार्यक्रम में 12 जनवरी को आयोजित होने वाली रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर वितरित किए गए। चेस्ट नंबर वितरण के लिए 13 बूथ बनाए गए थे, जबकि एक बूथ पर तुरंत पंजीकरण किया गया।
ये रहे मौजूद : इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, डीएसपी जितेद्र कुमार, शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व रेवाड़ी मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।