फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People troubled by power cuts for 26 consecutive hours demonstrated at the power office

लगातार 26 घंटे बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बिजली दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
People troubled by power cuts for 26 consecutive hours demonstrated at the power office
धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित सैयद कॉलोनी व दयाराम नगर में पिछले 26 घंटे से बिजली कटौती से परेशान लोगों का सब्र का बांध टूट गया। स्थानीय लोगों ने निगम के कार्यालय में जाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने जल्द बिजली ठीक कराने का आश्वासन दिया तब लोग वापस आए।
लोगों का आरोप है बिजली की शिकायत के लिए जो मोबाइल नंबर दिया हुआ है वह भी बंद किया हुआ है। रजिस्टर में लिखित शिकायतों को बिना ठीक किए ही ओके लिख देते हैं। जनता परेशान है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

नंदरामपुर बास रोड स्थित सैयद कॉलोनी व दयाराम नगर में शनिवार को सुबह आठ बजे अचानक केबल फाल्ट होने के कारण बिजली गुल हो गई। यह रविवार को सुबह दस बजे तक भी ठीक नहीं हुई। बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने की जानकारी लेने के लिए लोग लगातार निगम के कार्यालय में फोन करते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसकी वजह से लोगों में गुस्सा पनप गया और रविवार सुबह करीब दस बजे लोग निगम कार्यालय पहुंच गए। यहां पर लोगों को शिकायत केंद्र पर ताला लगा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे से जितनी बिजली मिल रही है उसके हिसाब से पर्याप्त बिजली दी जा रही है। दोनों कॉलोनियों में केबल में फाल्ट है। कर्मचारियों को केबल बदलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-प्रताप सिंह, एसडीओ, बिजली निगम, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed