फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'People should be vigilant about health security till there is a reduction in AQI'

‘एक्यूआई में कमी दर्ज होने तक स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें लोग’

Mon, 07 Nov 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
'People should be vigilant about health security till there is a reduction in AQI'
रेवाड़ी। जिले में रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 333 पर थमा रहा, जबकि यह शनिवार को 403 पर पहुंचा था। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिले में बढ़ते एक्यूआई पर चिंता जाहिर करते हुए लोगों से प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग और सांस, हृदय व अन्य पुरानी गंभीर बीमारियों वाले लोग बाहरी गतिविधियों से बचें और जितना हो सके घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एक्यूआई में कमी दर्ज होने तक सभी जिलावासी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सावधान व सतर्क रहें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय रेवाड़ी सहित सहित एनसीआर एरिया में एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए गंभीर व बेहद हानिकारक है। सीएक्यूएम की ओर से भी एनसीआर के नागरिकों से जीआरपी को लागू करने में सहयोग करने और सिटीजन चार्टर में दिए गए कदमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए जब तक एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज नहीं होती तब तक संवेदनशील स्वास्थ्य वालों को सुबह व शाम के समय टहलने से परहेज करना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण के चलते सुबह रनिंग, जोगिंग, ब्रिस्क वॉक आदि से भी परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed