{"_id":"6ab2e8b6b726fb1d670f467c","slug":"people-paid-tribute-to-martyr-kailash-chand-rewari-news-c-198-1-fth1001-245900-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहीद कैलाश चंद को लोगों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहीद कैलाश चंद को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शहीद कैलाश चंद यादव की 56वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सीआरपी
- फोटो : Videograb
रेवाड़ी। गांव गुड़ियानी निवासी पूर्व सरपंच राव अमर सिंह यादव के पुत्र शहीद कैलाश चंद यादव की 56वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद कैलाश चंद यादव ने देश सेवा करते हुए 22 सितंबर 1970 को मणिपुर में 8वीं बटालियन सीआरपीएफ के ऑपरेशन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी वीरता और शहादत के सम्मान में उन्हें पुलिस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पुण्यतिथि के अवसर पर इंस्पेक्टर सूरत सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ की टीम शहीद के पैतृक निवास पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान टीम ने शहीद की धर्मपत्नी कौशल्या देवी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण को नमन किया गया।
शहीद के पुत्र एवं पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने सीआरपीएफ टीम सहित सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कैलाश चंद यादव की शहादत परिवार के साथ पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को सदैव याद रखना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर कैप्टन राजेंद्र सिंह, सहदेव यादव, सरपंच नरेंद्र कुमार, नरेश सैनी, अजीत चेयरमैन, किशोर सिंह, अशोक सिंह, रघुबीर यादव, मास्टर खिल्लू राम, राकेश यादव, देवेंद्र यादव, जोगेंद्र सोनी सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।