फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People of Rewari Saini community will attend the state level program

Rewari News: राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रेवाड़ी सैनी समाज के लोग पहुंचेंगे

Tue, 04 Nov 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
People of Rewari Saini community will attend the state level program
फोटो: 11रेवाड़ी। कोनसीवास रोड पर आयोजित मीटिंग में उप​स्थित सैनी समाज के लोग। स्रोत: समाज
रेवाड़ी। नारनौल में 16 नवंबर को महाराजा शूर सैनी जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल रेवाड़ी पहुंचे जिनके आगमन पर सैनी समाज के प्रमुख लोगों की एक बैठक कोनसीवास रोड पर एक निजी स्थान पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

नारनौल से आए प्रतिनिधिमंडल में जेपी सैनी चेयरमैन मार्केट कमेटी, सतीश सैनी प्रोफेसर, सुरेश पाल सैनी, लाल चंद सैनी, अशोक सैनी, बाल किशन सैनी, पियूष सैनी और सोहना सैनी समाज से धरमचंद सैनी, देवी सिंह और यश मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धरम सिंह सैनी ने कहा कि यह किसी जाति विशेष का कार्यक्रम नहीं है। महाराजा शूर सैनी के वंशज होने के नाते समस्त सैनी समाज के सदस्यों की जिम्मेदारी हैं कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूरे हरियाणा के रिकॉर्ड संख्या में लोग पहुंचेंगे लेकिन नारनौल से लगते हुए रेवाड़ी, गुरुग्राम खासकर दक्षिण हरियाणा की विशेष जिम्मेदारी बनती है कि कार्यक्रम के बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए रेवाड़ी सैनी सभा के पूर्व प्रधान सैनी रोशन लाल सैनी ने कहा कि नारनौल और रेवाड़ी के सैनी समाज का विशेष रिश्ता हैं। दोनों ही समाज एक दूसरे के पूरक के रूप में नजर आते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि इस रिश्ते के सम्मान के रूप ही 16 नवंबर को रेवाड़ी सैनी समाज भारी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली का पूरा हरियाणा कायल हैं वह प्रदेश ही नही देश के बड़े ओबीसी चेहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed